मध्यप्रदेश लोक सहभागी साझा मंच

मध्य प्रदेश में मातृत्व और बाल स्वास्थ्य की स्थिति पर राज्य स्तरीय संवाद



मध्य प्रदेश में मातृत्व और बाल स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और सरकार द्वारा गत वर्ष शुरू किया गया राष्ट्रीय नगरीय स्वास्थ्य मिशन आदिइन सभी कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से माताओं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प झलकता है। इन कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त जबाबदेही तय की गई है ताकि कोई माता और बच्चा संपूर्ण टीकाकरण और उचित स्वास्थ्य देखभाल से महरूम न रह पाए।

लेकिन जमीनी स्तर पर वास्तिविकता कुछ और ही है। आज भी प्रदेश में शिशु मृत्यु दरबाल मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर अधिक होने के कारण मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्य प्रदेश देश  के अग्रणी राज्यों में से एक है।
इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए हमने प्रदेश  में मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य की जमीनी स्थिति के लिए अध्ययन किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य की जमीनी स्थिति और आगे की संभावनाओं पर संवाद के लिए एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ताकि साथ मिलकर स्थितियों को बेहतर करने के लिए रास्ते निकाले जा सकें। 

यह सम्मेलन मध्य प्रदेश लोक संघर्ष साझा मंच और जन स्वास्थ्य अभियान एवं म.प्र. भारत ज्ञान विज्ञान समितिद्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 27 सितंबर2014 को आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य के अधिकार के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि भागीदारी कर रहे हैं। 

इस कार्यक्रम में संस्थाओं द्वारा मातृत्व और बाल स्वास्थ्य की स्थितियों से संबंधित किए गए अध्ययन की रिपोर्ट एवं अनुभवों को साझा किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी एवं मातृत्व और बाल स्वास्थ्य के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के तरीकों के बारे में विचार किया जाएगा।



                                             --------------
कार्यक्रम विवरण
दिनांक- 27 सितंबर 2014, (शनिवार ),
समय- सुबह 11 बजे से 4 बजे तक
स्थान: मणि सभागृहएन.आई.टी.टी.टी.आर.श्यामलाहिल्सभोपाल

मध्यप्रदेश लोक संघर्ष साझा मंच     जन स्वास्थ्य अभियान              भारत ज्ञान विज्ञान  समिति               
उपासना बेहार,                            अमूल्य निधि                                            डा. राहुल शर्मा मो.- 


संपर्क - मध्यप्रदेश लोक संघर्ष साझा मंचई-7/6 एस.बी.आई कॉलोनी , अरेरा कालोनीभोपाल 
Phone- 07554277228, E-mail- info.mplssm@gmail.com

Post a Comment

0 Comments